दिवाकर भट्ट का निधन उत्तराखंड के लिए बड़ा झटका :धीरेंद्र प्रताप

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के पूर्व मंत्री तथा उत्तराखंड क्रांति दल के नेता दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री प्रताप ने श्री भट्ट के निधन को उत्तराखंड के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि दिवाकर भट्ट का नाम लिए बिना उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास अधूरा है। उन्होंने कहा कि वह अपने समय के बेजोड़ नेता थे जिन्होंने राज्य गठन की लड़ाई को निजी स्वार्थ से ऊपर रखा और राज्य निर्माण आंदोलन को नयी दिशा दी।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। राज्य निर्माण के लिए कई बार और लम्बी भूख हड़तालें करने वाले दिवाकर भट्ट ने राज्य के विभिन्न अंचलों का मीलों चलकर दौरा किया। उन्होंने राज्य गठन के लिए जनता में जो चेतना जगायी उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से देहरादून और गैरसेंण में उनकी मूर्ति लगाने की मांग की और कहा कि उनकी बीमारी के दिनों राज्य सरकार ने उनकी उपेक्षा की है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसके लिये माफी मांगनी चाहिए।

 

Next Post

यूक्रेन शांति योजना पर कलास के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेंगे रुबियो

Tue Nov 25 , 2025
मॉस्को, 25 नवंबर (वार्ता/स्पुतनिक) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास के साथ यूक्रेन पर द्विपक्षीय वार्ता करने से इनकार कर दिया है। द पोलिटिको अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फ़ैसला सुश्री कलास और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के […]

You May Like