एलीवेटेड रोड पर श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी ब्रिज का एक्शन

ग्वालियर:ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर मौके पर काम कर रहे मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। लोक निर्माण विभाग सेतु के कार्यपालन यंत्री जोगिंदर यादव ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए कंपनी को श्रमिकों की सुरक्षा के लिए नोटिस दिया है वहीं दूसरी ओर कंपनी ने मौके पर सुरक्षा अधिकारी और अन्य लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

ग्वालियर में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्यारह सौ करोड रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। लेकिन यहां काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जोगिंदर यादव ने एलिवेटेड रोड निर्माण का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद श्रमिकों और पीएनसी कंपनी प्रबंधन को श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। जोगिंदर यादव का कहना है कि श्रमिकों की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

Next Post

ग्वालियर में बिजली व्यवस्था पर सवाल, उपभोक्ता परेशान

Fri Jul 3 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती, बिजली बिलों में कथित अनियमितताएं तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर आम नागरिक नाराजगी जता रहे हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि कई मामलों […]

You May Like