अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला लखनऊ पहुंचे, आज शाम होगा नागरिक अभिनंदन

लखनऊ 25 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से कुशल वापसी करने के बाद सोमवार सुबह पहली बार अपने गृह नगर लखनऊ पहुंचे एक्सिओम-4 मिशन के सदस्य व ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला आज सुबह करीब सवा आठ बजे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

शुभांशु आज सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन में स्कूली बच्चों से अंतरिक्ष में बिताये गये लम्हों और अनुभवाें को साझा करेंगे जबकि शाम साढ़े चार बजे लोकभवन में उनका नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,मंत्री सुरेश खन्ना और अनिल कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे।

लखनऊ समेत समूचे देश की शान बने शुंभाशु के स्वागत के लिये शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया है।

Next Post

पार्टनरशिप विवाद में हुई हत्या का आरोपी अब भी फरार

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर:शनिवार सुबह फैक्ट्री पार्टनरशिप के विवाद में हुए हत्याकांड का दूसरा दिन बीत चुका है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है. वारदात के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने दस सदस्यीय विशेष टीम गठित कर दी है और उस पर इनाम घोषित करने […]

You May Like