सार्वजनिक अपमान होने से युवक ने ट्रेन से कट कर की थी आत्महत्या

जबलपुर।‌ पनागर थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पुल के ऊपर16 मार्च को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी, इस मामले में मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के साथ चौराहे पर मारपीट हुई थी, बेइज्जती होने से युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या की थी। पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार वंशकार 48 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई पनागर ने सूचना दी थी की वह मजदूरी करता है, 16 मार्च 25 की रात्रि लगभग 11/10 बजे उसके बेटे देव कुमार वंशकार 22 वर्ष की बलेहा तालाब रेलवे ट्रैक पुल के ऊपर ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। मर्ग जांच दौरान मृतक देवकुमार उर्फ लालू वंशकार के परिवार जनों के कथन लेख किये गये एवं मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें मृतक के सिर में साधारण चोट होना लेख है। मंर्ग जांच में पाया गया कि 16 मार्च को देवकुमार उर्फ लालू वंशकार रात लगभग 8-30 बजे अपने घर से रोड की तरफ गया था। रात लगभग 9-10 बजे खेरमाइ चौराहे पर देवकुमार का कौशल वंशकार से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया, जिससे कौशल वंशकार ने देवकुमार को गाली गलौज करते हुये सिर में मारा, देवकुमार की चौराहे में बेइज्जती किया। देवकुमार अपना उपचार शासकीय अस्पताल पनागर से कराने के बाद घर जाकर घटना की बात परिवार जनों को बतायी थी एवं बेइज्जति के कारण मरने केा कहने लगा। जिसे माता पिता एवं मामा ने समझाया था, जिसके कुछ देर बाद देवकुमार ने बलेहा तालाब रेल्वे ट्रेक पुल के ऊपर ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर ली।

Next Post

झाबुआ में सड़क हादसा, 9 की मौत

Wed Jun 4 , 2025
  झाबुआ। मंगलवार-बुधवार रात जिले के झाबुआ थांदला मार्ग स्थित सजेली फाटक के निकट भयावह हादसा हो गया । जिसमे 2 परिवारों के 9 लोगो की मौत हो गई, जिसमे 4 बच्चे, 3 महिलाए व 2 पुरुष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकी एक महिला व एक […]

You May Like