झाबुआ में सड़क हादसा, 9 की मौत

 

झाबुआ। मंगलवार-बुधवार रात

जिले के झाबुआ थांदला मार्ग स्थित सजेली फाटक के निकट भयावह हादसा हो गया । जिसमे 2 परिवारों के 9 लोगो की मौत हो गई, जिसमे 4 बच्चे, 3 महिलाए व 2 पुरुष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकी एक महिला व एक बच्ची घायल बताई गई है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक परिवार कल्याणपुरा के समीप भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लोट रहा था, तभी सजेली फाटक के निकट निर्माणाधीन पुल के समीप एक ट्राले ने ईको वाहन क्रमांक जीजे-09-बीएल-5956 को टक्कर मार दी । टक्कर के बाद ट्राल इको को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में इको सवार 9 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में शामिल सभी मृतक शिवगढ़ महुड़ा तह. मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे है । घटना की जानकारी मिलते ही थांदला व मेघनगर की पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायलो एव मृतकों को थांदला व मेघनगर अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में मृतक मुकेश पिता गोपाल खपेड़ उम्र 40, सावली पति मुकेश खपेड़ 35 वर्ष, विनोद पिता मुकेश खपेड़ 16 वर्ष, पायल पिता मुकेश खपेड़ 12 वर्ष, मढ़ी पति भारू बामनिया 38 वर्ष, विजय भारू बामनिया 14 वर्ष, कांता पिता भारू बामनिया 14 वर्ष, रागिनी रामचंद्र बामनिया 9 वर्ष, अकली पति सोमला परमार 35 वर्ष की मौत हो गई। वहीं पायल सोमला परमार 19 वर्ष देवीगढ़, आशु पिता रामचंद्र बामनिया 5 वर्ष घायल हुए जिन्हें रेफर किया गया। मृतक सावली का शव मेघनगर अस्पताल पहुंचाया जबकि अन्य मृतक के शव थांदला अस्पताल भेजें गए। घटना के बाद ट्राला चालक फरार बताया जा रहा है ।

Next Post

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सम्हाला कार्यभार

Wed Jun 4 , 2025
कटनी। इंदौर से स्थानांतरित होकर आए 2019 बैच के आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ज्ञात हो कि विगत दिनों अभिजीत रंजन का स्थान्तरण पुलिस मुख्यालय भोपाल हो गया है, इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ अभिनय विश्वकर्मा को जारी सूची में कटनी की कमान सौंपी गई […]

You May Like