सडक़ दुर्घटना में बालक की मौत, 2 घायल

सतना: तेज रफ्तार की वजह से हो रहीं सडक़ दुर्घटनाओं के क्रम गुरुवार को भी मैहर जिले में दो सडक़ हादसे सामने आए. दुर्घटना की वजह से एक ओर जहां नाबालिग बालक की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर दो व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गए. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के ग्राम सोनवारी के निकट एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

टक्क्र इतनी जबरदस्त थी कि एक ओर जहां मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए वहीं दूसरी ओर कार का एक हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहां से कुछ दूरी पर मौजूद सोनवारी गांव के सरपंच उमाकांत उपाध्याय ने घटना होती देख स्थानीय लोगों की मदद से दो घायलों को फौरन ही उपचार के लिए मैहर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु हुआ.

बताया गया कि सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए कार चालक ने अपना वाहन सडक़ से नीचे उतार दिया. लेकिन वापस सडक़ पर चढ़ाने के दौरान सुयंतन बिगड़ गया और कार सीधे बाइक से जा टकराई. दोनों घायलों की पहचान सूर्यभान सिंह 32 वर्ष और राधा कृष्ण सिंह 33 वर्ष के तौर पर हुई. पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर एक ओर जहां दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन को जब्त कर लिया. वहीं चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई.
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
इसी तरह का दूसरा सडक़ हादसा मैहर के अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 पर हुआ. जहां पर रिगरा पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. जिसके चलते बाइक सवार 14 वर्षीय बालक संदीप रावत पिता अच्छेलाल निवासी कंचनपुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं

Next Post

कथक नृत्यांगना अभिष्कता ने बच्चों को सिखाई नृत्य की बारीकियां

Fri Nov 28 , 2025
इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में आज उत्तर भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कथक की कार्यशाला में देश की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना अभिषिक्ता मुखोपाध्याय (दिल्ली) ने बच्चों के सामने कथक की प्रभावी प्रस्तुति देकर उन्हें इस कला की बारीकियां सिखाईं। अभिषिक्ता मुखोपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान […]

You May Like