गर्भगृह में जाने की अनुमति गोलू शुक्ला व उनके बेटे को नहीं दी

उज्जैन। श्रावण के दूसरे सोमवार को रात 2.30 बजे हुई भस्मारती में गर्भगृह में घूसे इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष के मामले में मंगलवार को मंदिर समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी ने कहा कि विधायक गोलू व उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला किसी को भी गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं थी। मामले ने तुल पकड़ा तो कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति बनाकर 7 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

गर्भगृह में आम प्रवेश बंद है इसके बावजूद गोलू शुक्ला व उनका बेटा अंदर गया व पूजा भी की। यहां तक की मंदिर समिति कर्मचारी ने उन्हें रोका भी लेकिन वे उसे भी धमकी देकर अंदर घूसे। मीडिया ने जब विधायक शुक्ला से पूछा तो उन्होंने कहा था कि गर्भगृह में जाने की पांच लोगों को अनुमति मिली थी। जबकि मंगलवार को मंदिर समिति के अधिकारी ने इससे इनकार किया।

श्रावण में महाकाल की पहली सवारी में नई चांदी की पालकी निकली थी। लेकिन वह 200 किलो तक वजनी होने के कारण दूसरी सवारी में फिर से पुरानी पालकी का ही उपयोग किया गया। नई पालकी का वजन अधिक होने पर कहारों ने आपत्ति ली थी। इसलिए दूसरी सवारी में मंदिर समिति ने पुरानी पालकी निकालने की अनुमति दी। पुरानी पालकी का वजन 180 किलो ही है।

Next Post

बिहार की तरह यूपी में भी वोट डिलीट किये गये: अखिलेश

Tue Jul 22 , 2025
लखनऊ 22 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी को वोट नहीं डालने देना चाहती है। बिहार में जो कार्रवाई चल रही है, इसी तरह उत्तर प्रदेश में वोट डिलीट किए गए थे। जिन लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट […]

You May Like