मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने कांवड़ उठाकर भगवान महादेव की आराधना की

इंदौर:सावन के पावन पर्व पर विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा निकाली, यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने कांवड़ उठाकर भगवान महादेव की आराधना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सावन का पावन पर्व आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति की दिव्य परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

Next Post

दतिया के परिणाम से महाकौशल में बदलेंगे सियासी समीकरण.... ?

Fri Aug 7 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित दतिया उपचुनााव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने जिस तरह जीत का जश्र मनाया उससे यह स्पष्ट हो गया कि निकट भविष्य में महाकौशल सहित पूरे प्रदेश के सियासी गणित बदलने वाले हैं। इस उपचुनाव के परिणाम ने […]

You May Like