रिवर फ्रंट फेज-2 में 76 लोगों को दिया गया 16 करोड़ से अधिक का मुआवजा

रीवा: कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बीहर रिवर फ्रंट फेज-2 के कार्यों का मौके पर जायजा लिया. कलेक्टर ने कहा कि रिवर फ्रंट एक तथा फेज दो में अधिग्रहीत जमीनों की नगर निगम तत्काल रजिस्ट्री कराकर पजेशन प्राप्त करे.जिन व्यक्तियों ने मुआवजा मिलने के बाद स्वेच्छा से जमीन और मकान खाली कर दिए हैं वहाँ नगर निगम अपना आधिपत्य प्राप्त करे. अनुपयोगी और जर्जर मकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही भी नगर निगम तत्काल शुरू कराए.

बारिश को देखते हुए ऐसे किसी भी घर को न गिराएं जिसमें लोग रह रहे हैं. जिन मकानों और जमीनों का मुआवजा दिया जा चुका है उनके मालिकों को स्वेच्छा से जमीन और मकान खाली करने के समझाइश दें. नगर निगम अधिग्रहीत जमीनों पर तत्काल आधिपत्य की कार्यवाही शुरू करें मौके पर उपस्थित आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन ने बताया कि अब तक 76 लोगों को जमीनों के मुआवजे के रूप में 16 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया है. इनमें से 32 भू स्वामियों द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नगर निगम को करा दी गई है. निरीक्षण में अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

कार सवार पांच बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर: किशनगंज पुलिस ने एबी रोड स्थित सोनवाय टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर कार सवार पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की दो अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और 10,100 रुपए नकद बरामद किए. […]

You May Like