राजभाषा सरिता के 56वें अंक का हुआ विमोचन

जबलपुर। क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर की 72वीं बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, प्रमोद कुमार खत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुरूप सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से आगे बढ़ाया जाए। मुझे खुशी है कि पश्चिम मध्य रेलवे पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने सबका आव्हान करते हुए कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालय प्रमुखों से विभिन्न राजभाषा मदों पर अमल कर कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान राजभाषा विभाग पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘राजभाषा सरिता के 56वें अंक का विमोचन किया गया।

शील्ड प्राप्त होने की बधाई दी

बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम.एस. हाशमी ने समीक्षाधीन तिमाही में मुख्यालय, मंडलों एवं कारखानों में आयोजित कार्यक्रमों समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने रेलवे बोर्ड स्तर पर पमरे मुख्यालय को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त होने पर बधाई दी इस बैठक में समिति सदस्य एवं विभाग प्रमुख तथा मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक ऑन लाइन उपस्थित थे। सभी ने विभागों, मंडलों तथा कारखानों में सरकारी कामकाज में हुई राजभाषा प्रगति से अध्यक्ष महाप्रबंधक को अवगत कराया तथा रचनात्मक सुझाव दिये।

Next Post

दिल्ली अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Wed Mar 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरोह के प्रमुख सदस्य […]

You May Like

मनोरंजन