पेंशनधारकों की सुविधा के लिए विनियामक ने शुरू किया कृत्रिम मेधा संचालित पोर्टल “पीएफआरडीए पेंशन सहायक”

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिकायत निवारण मंच लॉन्च पेश किया है। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार “पीएफआरडीए पेंशन सहायक” नामक यह पोर्टल पहले से चल रहे केंद्रीय शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीजीएमएस) का स्थान रहा है और पेंशन शिकायत निवारण प्रणाली में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन है। यह मंच वेब, मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध एकीकृत ओम्नीचैनल इंटरफेस प्रदान करता है।

बयान में कहा गया है कि नया मंच पीएफआरडीए द्वारा विनियमित पेंशन योजनाओं के खाताधारकों की शिकायतों के समाधान हेतु एक सरल, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस प्लेटफ़ॉर्म में पेंशन सेवाओं से जुड़े विभिन्न संपर्क बिंदुओं को एकीकृत किया गया है और पेंशन क्षेत्र में नागरिक-केंद्रित शासन तथा डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बहुभाषी नागरिक संवाद, एकीकृत शिकायत निपटान और एआई-सक्षम पर्यवेक्षण क्षमताओं के साथ जोड़ता है और सरकारी मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं में सेवाएं देता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता , बहुभाषी संवादात्मक इंटरफेस और स्वचालित कार्यप्रवाहों का उपयोग करते हुए यह मंच देशभर के पेंशन ग्राहकों के लिए शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति का पता लगाने तथा समाधान प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है, साथ ही, यह नियामकीय निगरानी और सेवा प्रदायगी को भी अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाता है।

.....

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक अधिकारी की उच्च न्यायालय में पदोन्नति की याचिका खारिज की

Mon Jun 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी की उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रुप में पदोन्नति पर विचार करने की अर्जी खारिज कर दी और मौखिक रूप से कहा कि इससे जुड़े मामलों में उच्च न्यायालय कॉलेजियम को कोई न्यायिक निर्देश […]

You May Like