अडानी ग्रीन का मुनाफा पहली तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 824 करोड़ रुपये

अमदाबाद, 28 जुलाई (वार्ता) अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 824 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने सोमवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि पहली तिमाही में बिजली आपूर्ति से प्राप्त राजस्व भी 31 प्रतिशत बढ़कर 3,312 करोड़ रुपये हो गया। उसका कुल राजस्व एक साल पहले के 3,112 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 4,006 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

अडानी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष खन्ना ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 1.6 गीगावाट की वृद्धि की है। पिछले साल की तुलना में कुल ऊर्जा क्षमता में 4.9 गीगावट की वृद्धि हुई है जो देश के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अतुलनीय है। गुजरात के खावड़ा और संसाधन संपन्न दूसरे क्षेत्रों में हमारे निवेश के परिणाम बेहतरीन परिचालन प्रदर्शन और उद्योग में सर्वश्रेष्ठ कर पूर्व लाभ अनुपात के रूप में दिख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी 2030 तक 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है।

 

Next Post

भारत में छह वर्ष में 65,000 करोड़ रुपये से अधिक संख्या में डिजिटल भुगतान

Mon Jul 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) भारतीय डिजिटल भुगतान क्षेत्र में पिछले छह वर्ष में 12,000 लाख करोड़ रुपये के 65,000 करोड़ रुपये से भी अधिक संख्या में डिजिटल भुगतान किए गये। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए […]

You May Like