जैन मंदिर में गूँजा जियो और जीने दो का संदेश, विश्व शांति की प्रार्थना

​भोपाल। राजधानी के मंगलवारा स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आज मानवता के कल्याण और विश्व शांति हेतु विशेष आयोजन किया गया। वर्तमान वैश्विक तनाव को देखते हुए जैन समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर अहिंसा का मार्ग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हाथों में शांति संदेश की तख्तियां लेकर युद्ध का विरोध किया। पोस्टरों के माध्यम से यह कड़ा संदेश दिया गया कि “युद्ध मानवता को सदियों पीछे धकेल देता है” और परमाणु बम समाधान नहीं, विनाश है।

​मंदिर वेदी के समक्ष सामूहिक शांति प्रार्थना के साथ विशेष पूजा-अर्चना और मंडल विधान संपन्न हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष आदित्य मनिया और संजय जैन मुंगावली ने भगवान महावीर के ‘अहिंसा परमो धर्म’ के सिद्धांत को आज के युग में अत्यंत प्रासंगिक बताया। इस दौरान पाठशाला परिवार और बड़ी संख्या में श्राविकाओं ने ‘जियो और जीने दो’ के जयघोष के साथ प्रेम और सद्भावना का मार्ग चुनने का आह्वान किया।

 

Next Post

महाराजा यशवंतराव अस्पताल का बिगड़ा ढर्रा, परिजन खुद खींचते दिखे स्ट्रेचर

Mon Mar 2 , 2026
इंदौर: शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में वायरल हुए वीडियो में तीन अलग परिजन अपने मरीजों को खुद ही स्ट्रेचर पर खींचते हुए नजर आए. अस्पताल परिसर में उस दौरान कोई अटेंडर मौजूद नहीं दिखा. […]

You May Like

मनोरंजन