महू: ग्राम गवली पलासिया में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने लोहे के घन से प्रहार कर सरकारी शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गवली पलासिया के सचिव शरद अमोनिया उम्र 52 साल निवासी विद्युत नगर, हरनिया खेड़ी महू ने शिकायत दर्ज कराई कि 24 फरवरी की सुबह 9 से 11 बजे के बीच कंटकपुर नाले के पास स्थित शासकीय शौचालय को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया.
जांच में आरोपी के रूप में राहुल राठौर निवासी ग्राम गवली पलासिया का नाम सामने आया है. बताया गया है कि आरोपी ने लोहे के घन से वार कर शौचालय की संरचना को क्षतिग्रस्त किया, जिससे सरकारी संपत्ति को आर्थिक हानि हुई. मामले में बड़गोंदा पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
