नाबालिग से दो साल तक शोषण का आरोपी पकड़ा गया

इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया है जो नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र से इंदौर ले आया था और यहां पिछले कई महीनों से रह रहा था. आरोपी पर महाराष्ट्र में हत्या, लूट और चोरी सहित करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ समय पहले चोरी के एक मामले में भी फरार हुआ था और इंदौर में फर्जी नाम से किराए के मकान में रह रहा था.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. जांच में सामने आया कि उसने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. आरोपी नशे का आदी है और नाबालिग को भी नशे की लत लगाई.

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक फोटो और चैटिंग मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया है. लड़की को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लेकर काउंसलिंग कराई जा रही है. परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे इंदौर पहुंच रहे हैं. थाना हीरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महाराष्ट्र पुलिस से भी आरोपी के पुराने मामलों की जानकारी मांगी गई है.

Next Post

एनपीएस, अटल पेंशन योजनाओं की सम्पत्ति का आंकड़ा हुआ 16 लाख करोड़ रुपये के पार

Fri Oct 10 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) की संयुक्त प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (एयूएम) गुरुवार को 16 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में इसे पेंशन सुरक्षा को सर्व सुलभ बनाने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा […]

You May Like