अगली बारिश तक के लिए रपटा तैयार

नरसिंहगढ: नरसिंहगढ़ से करीब 10 किमी दूर बैरसिया और नरसिंहगढ़ रोड पर बरायठा के समीप पार्वती नदी पुल के र्जीणशीर्ण होने से आवाजाही बंद होने के कारण राजगढ़ सहित भोपाल, विदिशा और सीहोर जिले के नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस गंभीर समस्या तथा यहां वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ग्रामीण भोपाल द्वारा गत सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल कर जल सत्याग्रह किया था. प्रशासन द्वारा रपटे का काम शुरू कर दिया गया है. मुरम की क्रस्ट बनाई गई है जिस पर हल्के वाहन गुजरने लगे है.

बैरसिया एसडीएम को नदी के पानी में खड़े होकर ज्ञापन सौंपा गया था. हालांकि रपटा अगली बारिश यानी बमुश्किल 6 से 7 महीनों तक काम करेगा. इसके बाद बारिश होने पर फिर से दिक्कतें होगी. अंतिम रूप से पुल निर्माण ही समस्या का स्थायी हल होगा. इसके लिए जिम्मेदारों को प्रयास करने की जरूरत है

Next Post

लहार अस्पताल में लावारिश हालत में महिला की मौत

Sun Nov 16 , 2025
भिंड:एक गौरी नाम की महिला 2 दिन पहले पुरानी तहसील दबोह से शासकीय एंबुलेंस से बीमारी की हालत में लहार अस्पताल भिजवाई गई थी। उसकी आज लावारिश हालत में मृत्यु हो गई। उसका शव लहार अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने कहा है कि उसके परिजन तत्काल दबोह थाने […]

You May Like