पंचांग 28 अगस्त 2025:-
रा.मि. 06 संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल पंचमीं गुरूवासरे दिन 3/55, चित्रा नक्षत्रे दिन 8/17, शुक्ल योगे दिन 1/56, बालव करणे सू.उ. 5/41 सू.अ. 6/19, चन्द्रचार तुला, पर्व- ऋषि पंचमीं व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 28 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, पद का लाभ प्राप्त होगा, व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा, व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में खर्च होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग हैं, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये पुरूषार्थ का लाभ होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- गुरूवार 28 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शरीर से दुबला पतला किन्तु लबे कद का फुर्तीला स्वाभाव का बुद्धिमान और चतुर व्यवहारकुशल परिश्रमी होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. ज्वर निमोनिया आदि से 5 वर्ष की आयु तक तकलीफ उठायेगा. बाद में बालक स्वस्थ्य रहेगा. यात्राप्रिय एवं मनोरंजन का शौकील होगा.
———————————————————
मेष- आर्थिक समस्या का सरलता से समाधान होगा. पूज्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. मानसिक अस्थिरता रह सकती है. कामकाज पूर्ण होगा.
वृषभ- सामाजिक विवादों से बचने का प्रयास करें. मान सम्मान की प्राप्ति होगी. प्रसन्नता रहेगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. यश प्राप्त होने का योग है.
मिथुन- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग है. यश मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. दूर दराज की यात्रा करते समय सावधानी बांछनीय है.
कर्क- श्रम एवं प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे. निजी दायित्वों का लाभ प्राप्त होगा. सुख, संयम बना रहेगा.
सिंह- परिजनों पड़ोसियों या अन्य किसी से व्यर्थ की सलाह लेना कष्टप्रद रह सकता है. स्वयं के बुद्धि विवेक से काम लें. परिश्रम दौड़धूप होगी.
कन्या- शारीरिक सुख एवं मानसिक दृष्टि से संतोष का अनुभव होगा. यश मान सम्मान प्राप्त होगा. सुख सामान्य एवं अच्छा रहेगा. संयम रखें.
तुला- पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. समय अनुकूल एवं लाभप्रद रहेगा. वाद विवाद को टालें. अच्छे समय का लाभ अवसर के अनुरूप प्राप्त करें.
वृश्चिक- स्वास्थ्य में सुधार होगा. नवीन योजनाओं का विकास होगा. कुछ नये समाचार मिलेंगे. मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी. संयम रखें.
धनु- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी. मन मुताबिक सफलता मिलेगी. नियमितता बनी रहेगी. संयम रखें.
मकर- आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा. आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. शारीरिक मानसिक शांति और संतोष बना रहेगा.
कुम्भ- अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा. कामकाज में बाधायें आ सकती है. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी. मन में विशेष संतोष रहेगा.
मीन- पराक्रम में वृद्धि होगी. नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी. किये गये प्रयासों में लाभ प्राप्त होगा. नियमितता बनी रहेगी. सलाहलाभप्रद रहेगी.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल पंचमीं को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, शक्कर सरसों, अरंडी, सोयाबीन, पामोलिन आदि तिलहन में तेजी होगी. गेहॅू, जौ चना, अनाज, पर नरमीं रहेगी. नीचे के भाव सम रहेंगे. उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 2698 है.
———————————————————
