इंदौर: आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहरी सीमा के ग्राम कंपेल में सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई. उक्त जमीन उच्च शिक्षा विभाग को सरकार ने कॉलेज के लिए आवंटित की है.एसडीएम श्रीमती चौरसिया ने बताया कि आज ग्राम कम्पेल एवं पिवडाय में शासकीय कॉलेज के लिए आवंटित भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया.
उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा फसल बुवाई कर अवैध कब्जा कर लिया गया था. जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अतिक्रमण मुक्त कराई जमीन का विधिवत कब्जा शासकीय कॉलेज के प्राचार्य कुम्भन खंडेलवाल को सौंप दिया गया.
