शहर के मध्य से भारी लोडिंग वाहनों से दुर्घटना का खतरा

ब्यावरा। नगर के मध्य अति व्यस्त यातायात के समय भारी भरकम लोडिंग वाहनों की आवाजाही से जहां जाम के हालात निर्मित हो जाते है वहीं इससे दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है. वाहनों में इतना अधिक माल लोड करके ले जाया जाता है कि आधी से ज्यादा सडक़ घिर जाती है. अन्य वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आये दिन ऐसे भारी भरकम लोडिंग वाहनों को नगर के बीच व्यस्त मार्गो से आते-जाते हुए देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि चारा एवं अन्य सामान से भारी भरकम लोडिंग ट्रक व अन्य वाहनों को रोड पर बैधडक़ दौड़ते हुए देखा जा सकता है. प्रायः राजगढ़ रोड, बस स्टेण्ड के सामने, सुठालिया बायपास, पुराना ए. बी. रोड आदि ऐसे स्थानों से जहां यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है उन जगह से भारी लोडिंग वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.

मार्ग घेर लेते है लोडिंग वाहन

चारा व अन्य सामान से काफी अत्यधिक लोड लेकर वाहन जब रोड पर से गुजरते है तो मार्ग का काफी बड़ा भाग वह घेरते हुए चलते है. जिसके कारण आने-जाने वाले अन्य वाहनों, राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, अशफाक उल्ला खां को किया नमन

Wed Oct 22 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति अमित शाह का अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like