विकास पटेल होंगे मुलताई के नए टीआई, नरेंद्र सिंह परिहार की आठनेर वापसी 

मुलताई। पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में पुलिस प्रशासन में कसावट लाने एवं टीआई नरेंद्र सिंह परिहार की मिल रही शिकायतों के चलते परिहार का तबादला थाना आठनेर कर दिया है, उनके स्थान पर आठनेर थाना टीआई विकास पटेल को मुलताई थाने की कमान सौपी है।शनिवार को पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जारी किए गए तबादला आदेश में मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार को आठनेर थाना प्रभारी बनाया गया वही आठनेर थाना प्रभारी विकास पटेल को मुलताई थाने की कमान सौपी है।गौरतलब है अक्टूबर माह में नगर में हुए एचएम विवाद के दौरान नरेंद्र सिंह परिहार आठनेर से ही मुलताई आए थे, जिनकी अब वापसी हो गई हैं।पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं बीते कुछ दिन पहले कामथ में पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया था। इसके पहले मासोद क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद हुआ था जिसमें भी पुलिस की पिटाई हुई थी, इसके अलावा और भी कई लापरवाही उजागर होने के कारण टीआई को हटाने की जानकारी सामने आई है।अब देखना यह हैं की विकास पटेल एक बड़े थाने की जवाबदारी किस तरह संभालते हैं।

Next Post

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Sat Jun 20 , 2026
छतरपुर। मातगुवा थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान राहुल अहिरवार, रामशरण अहिरवार और अजय अहिरवार के रूप में हुई है। […]

You May Like