
छतरपुर। मातगुवा थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों की पहचान राहुल अहिरवार, रामशरण अहिरवार और अजय अहिरवार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया।
जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। घायलों ने शनिवार 20 जून को दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में घटना की जानकारी दी। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
