गड्ढों से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार बस खेत में जा घुसी, आधा दर्जन यात्री घायल

मैहर/सतना:स्टेट हाईवे-11 पर सोनवारी के पास गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मैहर से बरही जा रही एक निजी यात्री बस (क्रमांक MP-19-P-0664) सड़क पर बने गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पास के खेत में जा घुसी। हादसे में बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक गड्ढों में झटके लगने से ड्राइवर का स्टियरिंग से नियंत्रण छूट गया।

घायलों को तत्काल राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मैहर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को क्रेन की मदद से खेत से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से स्टेट हाईवे पर बने गड्ढों की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए सड़क की खराब हालत को हादसे का मुख्य कारण बताया है।

Next Post

घाटीगांव हॉस्टल: रात में 14 किमी पैदल चली छात्राएं, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Thu Nov 20 , 2025
ग्वालियर: घाटीगांव सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की कक्षा 9 की चार छात्राएं बीती शाम लगभग 6 बजे रात में 14 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव लौट गईं। हॉस्टल अधीक्षक द्वारा सामान बाहर फेंकने के कारण यह कदम उठाना पड़ा? छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और उनके परिजन भी घाटीगांव थाना […]

You May Like