छात्र-छात्राओं को सेव परमल वितरण जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित

रतलाम। ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी के ग्राम लालगुवाड़ी में शास. प्रा. वि. लालगुवाड़ी में मध्यान्ह भोजन के एवज में छात्र-छात्राओं को सेव परमल वितरण किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर, कार्यालय जिला पंचायत रतलाम के संज्ञान में आने पर मु.का.अधि. जि.पं. रतलाम श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा के नोडल अधिकारी एवं अति.मु.का.अधि. निर्देशक शर्मा को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। अति.मु.का.अधिकारी की जांच में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, जनशिक्षक कैलाश डामोर, शासप्रावि लालगुवाड़ी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विजया मैड़ा एवं सरस्वती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं सचिव को दोषी पाया गया।प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, जनशिक्षक कैलाश डामोर एवं शास.प्रा.वि.लालगुवाड़ी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विजया मैड़ा को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और सरस्वती स्व सहायता समूह को शास. प्रा. वि. लालगुवाड़ी की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से पृथक किया गया और यह व्यवस्था ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी को सौंपी गई।

Next Post

शहर से निकाली निष्ठा कावड़ यात्रा...धर्ममय हुआ शहर 

Fri Jul 18 , 2025
रतलाम। शहर से उज्जैन के लिए निष्ठा कावड़ यात्रा शुक्रवार सुबह निकाली गई। ढोल-ढमाकों डीजे के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा में बड़ी संया में कावडय़ात्री शामिल हुए। कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह काटजू नगर स्थित श्री आमलिया भेरू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा […]

You May Like