
रतलाम। शहर से उज्जैन के लिए निष्ठा कावड़ यात्रा शुक्रवार सुबह निकाली गई। ढोल-ढमाकों डीजे के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा में बड़ी संया में कावडय़ात्री शामिल हुए। कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह काटजू नगर स्थित श्री आमलिया भेरू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) और जवाहर व्यायाम शाला अंबर परिवार द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा का शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती, मित्र निवास रोड, प्रताप नगर ब्रिज, सालाखेड़ी होते हुए धराड़ की ओर रवाना हुई। उज्जैन के महाकाल का किया जाएगा अभिषेक कावड़ यात्री कावड़ में माही नदी का पवित्र जल लेकर निकले। कावड़ी यात्री 21 जुलाई की सुबह सावन माह के दूसरे सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगे। जहां महाकाल का माही नदी से जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के साथ देश में सुख-शांति, समृद्धि की कामना करेंगे। उसके बाद वाहनों के माध्यम से सभी कावड़ यात्री लोटेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह लगातार तीसरे वर्ष निकल रही है। निष्ठा कावड़ यात्रा का शहर से लेकर जिले की सीमा तक पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। सैलाना बस स्टैंड स्थित आमलिया भेरू से निकली यात्रा का कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
