ग्वालियर पुलिस की देर रात कॉम्बिंग गश्त, 287 बदमाश हिरासत में

ग्वालियर: ग्वालियर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त की। रात 12 से पुलिस ने 287 बदमाशों को हिरासत में लिया। वहीं, रातभर में 405 बदमाशों के घर पहुंचकर तलाशी ली गई।पुलिस ने बदमाशों के घर पहुंचकर उनसे पूछा कि वे वर्तमान में क्या कर रहे हैं और उनका घर खर्च कैसे चल रहा है। जहां भी कोई संदिग्ध लगा, उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम और जिले में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस अभियान में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, टीआई और थाना स्टाफ शामिल थे। इस बीच फोर व्हीलर्स की डिक्की खुलवाकर भी चेकिंग की गई।

Next Post

भिंड में बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, घर में रखे ज्वार की करब में लगी आग

Sat Feb 1 , 2025
भिंड: जि​ले के रौन थाना अंतर्गत अहरौली गांव में एक घर में रखी ज्वार की करब में आग लग गई। इसकी चपेट में आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत दो गई। मौके पर रौन व मिहोना नगर पंचायत की दमकल गाड़ियां पहुंच गईं, तब जाकर आग […]

You May Like