एएसआई के कहने पर रिश्वत का पैसा लेने पहुंचे चालक को लोकायुक्त ने दबोचा

रीवा। रीवा जिले के सेमरिया थाना अन्तर्गत आने वाले चचाई पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई के वाहन चालक को लोकायुक्त टीम ने उस समय 30 हजार रूपये लेते धरदबोचा जब वह एएसआई के कहने पर रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था. शिकायत में समझौता कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत एएसआई ने मांगी थी. आरोपी एएसआई एवं वाहन चालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है.

लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता शिव कुमार कोल निवासी चचाई द्वारा लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की थी कि उसकी बहू श्रीमती मालती कोल का झगड़ा पड़ोसी छोटू कोल की पत्नी से हो गया था. जिसके बाद छोटू की पत्नी ने चौकी में शिकायत की कि मेरे पुत्र पुष्पेन्द्र कोल ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम किया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस उसके घर पूंछताछ करने पहुंची और मुझे चौकी प्रभारी से मिलने के लिये कहा गया. मुलाकात के दौरान चौकी प्रभारी रामपाल दाहिया एएसआई ने समझौता कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी. एसपी लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई और एसपी के निर्देश में आरोपी को रंगे हाथ पकडऩे टीम गठित की गई.

वाहन चालक पहुंचा पैसा लेने

शिकायतकर्ता पैसे लेकर चौकी चचाई मोड़ के पास पहुंचा और रिश्वत के पैसे देने की बात कही. जिस पर आरोपी चौकी प्रभारी एएसआई रामपाल दाहिया ने अपने वाहन चालक अंकुर कुशवाहा को शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूपये लेने के लिये भेजा. जैसे ही आरोपी के वाहन चालक अंकुर ने 30 हजार रूपये लिये उसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने धरदबोचा. कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई. साथ ही में 12 सदस्यीय टीम मौजूद रही. आरोपी एएसआई रामपाल दाहिया एवं वाहन चालक अंकुर के खिलाफ धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संसोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है.

30 हजार लेते टीम ने पकड़ा: एसपी

इस संबंध में लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार ने बताया कि मारपीट की शिकायत हुई थी. जिस पर चचाई चौकी प्रभारी एएसआई रामपाल दाहिया ने समझौता कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी थी. आरोपी एएसआई के कहने पर उसका वाहन चालक 30 हजार रूपये लेने पहुंचा था. जिसे लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया. दोनो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Fri Feb 20 , 2026
खंडवा। शहर में एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस […]

You May Like