रोहित और कोहली की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं इस सीरीज में शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का चयन तय माना जा रहा है। रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे है। दोनों ने टी20आई और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

इस दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेगा। वर्कलोड मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए कई खिलाड़ी इस दौरे पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं भी हो सकते हैं। हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत पहले ही चोट के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं शुभमन गिल को ब्रेक दिया जा सकता है। एशिया कप के तुरंत बाद गिल बेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

Next Post

जडेजा की नजरें दोहरे शतक पर, मजबूत स्थिति में पहुंचा भारत

Sat Oct 4 , 2025
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे दिन का खेल जल्द ही शुरू होगा। भारतीय टीम 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा शतक बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने […]

You May Like