ग्वालियर:दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत रत्न बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 6 जुलाई सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रात: 10 बजे समता पार्क फूलबाग स्थित बाबू जगजीवन राम प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं समतावादी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर बाबू जगजीवन राम को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
