भाई के साथ बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

इंदौर: नेमावर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहे युवक को पीछे से आए एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, क्योंकि मृतक की डेढ़ महीने बाद ही शादी होने वाली थी।मृतक का नाम जुनैद पिता जाकिर (25), निवासी गीता नगर है। जुनैद एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को वह अपने भाई अनस के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से ग्राम हासाखेड़ी जा रहा था। जैसे ही वे नेमावर रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जुनैद सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं, जबकि उसका भाई अनस भी घायल हो गया। जुनैद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जुनैद की शादी तय हो चुकी थी और महज डेढ़ महीने बाद उसकी शादी होना थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।घटना के बाद आयशर वाहन का चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। जुनैद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है।

Next Post

सांझी मेहनत, संवरता जल: भोपाल में अजनाल और हलाली जैसी नदियों को मिल रहा नया जीवन

Fri May 1 , 2026
भोपाल: जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है. जिसमें जिले की प्रमुख नदियों अजनाल नदी, हलाली नदी, पातरा, केरवा नदी एवं अन्य नदियों के पुनर्जीवन को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है. […]

You May Like