प्रयागराज जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 407 से भिड़ी ट्रेव्हलर, महिला की मौत, एक दर्जन घायल

कटनी। बेंगलुरु कर्नाटक से प्रयागराज जा रही ट्रेव्हलर बस आज दोपहर पिपरोन्ध के पास खड़े 407 वाहन से टकरा गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक ही परिवार के थे। परिवार के सदस्यों से भरी बस झिंझरी चौकी अंतर्गत पीरबाबा के आगे अग्रवाल ढाबा के पास भूसे से भरे 407 वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार 13 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई।

Next Post

सौरभ शर्मा और उसके दोनों सहयोगी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

Mon Feb 17 , 2025
भोपाल, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल तथा चेतन सिंह गौर को आज रिमांड अवधि पूर्ण होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। […]

You May Like