रेलवे ने जीता पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महिला) को हराकर पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण ने नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के खिलाफ कांस्य पदक जीतकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

फाइनल मैच में, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महिला) को 5-1 से हराया। नवनीत कौर (नौंवे, 21वें, 54वें) ने शानदार हैट्रिक बनाकर अपनी टीम के ट्रॉफी जीतने के इरादे को पुख्ता किया। सलीमा टेटे (39वें) और संगीता कुमारी (52वें) ने भी एक-एक गोल करके मैच को अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से और आगे ले गए। वहीं, ज्योति ने (60वें) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महिला) के लिए आखिरी मिनट में सांत्वना गोल दागा और रजत पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

कांस्य पदक के लिए, भारतीय खेल प्राधिकरण ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को 4-1 से हराकर पदक जीता। वरित्का रावत ने (16वें, 46वें) ने भी अपनी टीम के लिए दो गोल दागे, जबकि उनकी साथी कप्तान ऐश्वर्या चव्हाण ने (39वें) और प्रीनी कंदीर ने (41वें) ने भी एक-एक गोल किया। जवाब में, वैष्णवी विट्ठल फाल्के (44वें) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के लिए एकमात्र गोल करने में सफल रहीं।

 

Next Post

कुर्सी लगाकर बैठे विधायक तब मंदिर के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण

Sat Oct 4 , 2025
रीवा। हनुमना नगर परिषद ने एक बार फिर महाविद्यालय एवं परदेश्वर मंदिर के आसपास किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की. पूर्व में नोटिस दी गई थी और अतिक्रमण भी हटाया गया था. लेकिन पुन: अतिक्रमण कर लिया गया था. स्थानीय विधायक के सख्त रवैये के बाद प्रशासन ने […]

You May Like

Play sound