
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में दास्ता पति द्वारा बका से हमला कर पत्नि की हत्या कर दी गई थी जबकि बेटी को लहूलुहान कर दिया था हमले में घायल बेटी ने भी तोड़ा दम दिया है।
प्रभारी बरगी कमलेश चौरिया ने बताया कि आशीष भूमिया उर्फ आसिफ खान 19 वर्ष निवासी कलारी के सामने बसंत नगर बरगी ने रिपोर्ट दर्ज थी कि परिवार में मां राधा भूमिया उर्फ अंजुम बानो, बहन महक भूमिया, सोतेले पिता रामजी भूमिया थे। पहले उसकी मां की शादी चांरामेटा के रशीद शाह से हुई थी जिससे वह एवं बड़ा भाई तौसिफ एवं छोटी बह महक थे लगभग 10-12 वर्ष पहले उसके पिता रसीद ने मम्मी को छोड़ दिया था उसके बाद मम्मी ने बरगी के रामजी भूमिया से शादी कर ली थी वह एवं महक मम्मी के साथ रहते थे बड़ा भाई तोसिफ पिता रसीद के साथ रहता है। छह जून की रात लगभग 9-30 बजे मम्मी और रामजी लड़ाई कर रहे थे रामजी ने बका से मम्मी और महक पर हमला कर दिया था।रामजी भूमिया ने बका से हमला कर उसकी मम्मीराधा भूमिया 35 वर्ष को चोट पहुॅचाकर हत्या कर दी थी जिसकी महक 17 साल की हालत गम्भीर थी जिसने भी इलाज के दौरान दमतोड़ दिया।
