अच्छे आचरण का मिला इनाम, जबलपुर केंद्रीय जेल से 3 आजीवन कारावास के बंदी समय से पहले रिहा

जबलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जबलपुर केंद्रीय जेल से तीन आजीवन कारावास के बंदियों को रिहा किया गया। राज्य शासन की विशेष परिहार नीति के तहत इन तीनों बंदियों को अच्छे आचरण और जेल में अनुशासन बनाए रखने के आधार पर समय से पहले रिहाई का लाभ दिया गया।

केंद्रीय जेल के उप अधीक्षक मदन कमलेश के मुताबिक, मध्यप्रदेश शासन और जेल मुख्यालय के निर्देशों के तहत पात्र बंदियों को रिहा किया गया है। तीनों बंदियों ने जेल में रहते हुए अच्छे व्यवहार का परिचय दिया और अपनी निर्धारित सजा अवधि पूरी की थी।

रिहाई के दौरान जेल प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए तीनों बंदियों को जेल में किए गए श्रम की पारिश्रमिक राशि के चेक भी सौंपे, ताकि वे बाहर जाकर सम्मानजनक तरीके से नई जिंदगी शुरू कर सकें। जेल अधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदार नागरिक की तरह जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की समझाइश दी। वहीं, रिहा हुए बंदियों ने भविष्य में किसी भी तरह का अपराध नहीं करने और समाज में शांतिपूर्ण जीवन बिताने की शपथ ली।

Next Post

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने भाजपा जिला अध्यक्ष को बताया आदिवासी

Sun Nov 15 , 2026
गुना, गुना के जिला पंचायत भवन में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने संबोधन के दौरान समाज के विभाजन और राजनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार की […]

You May Like