जबलपुर: संजीवनी नगर और मदनमहल थाने में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरणों में लंबे से फरार चल रहे चिटलर अमित खम्परिया पिता अनुरूद्ध खम्परिया निवासी दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर की गिरफ्तारी पर अब पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने ईनाम बढ़ा दिया हैं। इसके पहले डीआईजी अतुल सिंह द्वारा 15-15 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक सम्पत्त उपाध्याय ने ईनाम की घोषणा की थी।
अब आईजी ने दोनों प्रकरणों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर तीस-तीस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बालाघाट द्वारा भी फरार अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कत करने की घोषणा की है। इसी प्रकार थाना संजीवनी नगर में दर्ज प्रकरण के पीडि़त द्वारा भी फरार आरोपी अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कत करने की उद्घोषणा की गयी है।
