रील बनाते समय बाइक समेत पातालकोट की खाई में गिरा युवक, मौत

छिंदवाड़ा। पातालकोट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिमटीपुर रेस्टहाउस के पास पातालकोट की गहरी खाई के नीचे रील बनाते समय बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक चालक सुरभान पिता धाधी खमरिया उम्र 25 साल निवासी सीधोली की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुरभान बाइक से चिमटीपुर रेस्टहाउस के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह बाइक पर सवार होकर रील बना रहा था। रील बनाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित पातालकोट की ओर गहरी ढलान में जा गिरा। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बचाव दल और पुलिस ने खाई में उतरकर युवक को बाहर निकालने की कार्रवाई की। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस रील बनाने के दौरान बाइक चलाने और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

रील के चक्कर में न उठाएं जोखिम

पातालकोट क्षेत्र में कई स्थानों पर गहरी खाइयां और खतरनाक ढलान हैं। ऐसे स्थानों पर फोटो या रील बनाने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और जोखिम वाले स्थानों पर बाइक चलाकर रील बनाने से बचें।

Next Post

सोना-चांदी की कीमतों में क्यों मची हलचल? दुनिया के तनाव से भारत तक क्या है कनेक्शन? जानिए

Wed Sep 9 , 2026
मुंबई। आखिर दुनिया में ऐसा क्या हो रहा है कि कीमती धातुओं की कीमतें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं सोना हो या चांदी… दोनों की कीमतों पर इस वक्त सिर्फ निवेशकों की नहीं, बल्कि आम भारतीय की भी नजर है। 8 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में सोने और […]

You May Like