हनोई, 30 अक्टूबर (वार्ता) इस वर्ष अक्टूबर तक 121,190 वियतनामी नागरिक रोजगार के लिये विदेशों में गये हैं। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
वियतनाम संवाद समिति की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनामी श्रमिकों के लिए जापान सबसे पसंदीदा गंतव्य रहा, जहाँ इस अवधि के दौरान 55,049 वियतनामी श्रमिक गये।
श्रम विभाग के कार्यवाहक निदेशक वु ट्रुओंग गियांग ने कहा कि घरेलू स्तर की तुलना में विदेशों में वियतनामी श्रमिक अपेक्षाकृत स्थिर आय अर्जित करते हैं और वे सालाना लगभग 6.5 से 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वियतनाम भेजते हैं।
विभाग के अनुसार, वर्ष 2021 से इस वर्ष के अंत तक विदेशों में गये वियतनामी श्रमिकों की संख्या 636,000 तक पहुँचने की उम्मीद है।
Next Post
संगीत सुनना डिमेंशिया के खतरे को काफी कम कर सकता है
Thu Oct 30 , 2025
मेलबर्न, 30 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बढ़ती आयु में संगीत सुनने या इस तरह के वाद्य यंत्र बजाने से डिमेंशिया (स्मृति लोप) का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 10,800 से ज्यादा बुज़ुर्गों पर किए गए […]

You May Like
-
1 year ago
करियर की बेहद खास फिल्म है कुबेरा : धनुष
-
1 year ago
आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय बच्ची पर किया हमला
-
7 months ago
युवक की मिली लाश
-
4 months ago
आकाशीय बिजली गिरने से खेत में रखी फसल में लगी आग
