विदेशी मुद्रा भंडार 4.37 अरब डॉलर बढ़ा, स्वर्ण भंडार रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.368 अरब डॉलर बढ़कर दो महीने के उच्चतम स्तर 693.318 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में इसमें 1.689 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 688.949 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का दूसरा सबसे बड़ा घटक स्वर्ण भंडार 2.623 अरब डॉलर बढ़कर 110.365 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.641 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 559.428 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, ब्रितानी पाउंड और जापानी येन शामिल हैं। इसका मूल्य डॉलर की तुलना में उनकी विनिमय दर के आधार पर तय किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.782 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 80 लाख डॉलर चढ़कर 18.744 अरब डॉलर हो गया।

Next Post

एलआईसी ने ग्रामीण भारत में पहुंच बढ़ाने के लिए सहज इंश्योरेंस सर्विसेज के साथ किया करार

Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा पहुंच को मजबूत करने के लिए सहज इंश्योरेंस सर्विसेज के साथ एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत कानोरिया फाउंडेशन की कंपनी सहज का सहायक डिजिटल सेवा […]

You May Like