मालवा मिल में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग

इंदौर: मालवा मिल इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे के करीब एक लकड़ी के कारखाने में आग लग गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैले धुएँ और लपटों ने लाखों रुपए का लकड़ी और कच्चा माल खाक कर दिया.आग केसर इंटरप्राइजेस नाम के कारखाने में लगी, जो लकड़ी के उत्पाद और कच्चे माल का निर्माण करता है. स्थानीय लोग सुबह-सुबह धुआँ उठता देखकर मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी.

पहले लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और लगभग दस टैंकर पानी लेकर पहुंचीं. एसआई संतोष दुबे और उनकी टीम ने आग के फैलाव को रोकने के लिए मौके पर पानी डालकर राहत कार्य में मदद की.

दमकल कर्मियों को आग पूरी तरह बुझाने में काफी समय और मशक्कत लग गई. कारखाने में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री की भारी मात्रा के कारण आग तेजी से फैली. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच कर रही हैं कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या किसी अन्य कारण से.

Next Post

राम वन गमन पथ की समीक्षा, किसान कल्याण प्राथमिकता,13 जिलों के किसानों को 653 करोड़ राहत राशि

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भोपाल स्थित समत्व भवन में भगवान श्रीराम वन गमन पथ एवं भगवान श्रीराम राजा लोक, ओरछा की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के बाढ़ और पीला मोजेक प्रभावित किसानों […]

You May Like