आयुष यूजी की हजार से अधिक सीटें अब भी खाली

भोपाल: प्रदेश में आयुष यूजी की 1100 से अधिक सीटें स्ट्रे वेकेंसी के दूसरे राउण्ड के बाद भी नहीं भर सकीं। ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा के तीन तीन राउण्ड तथा स्ट्रे वेकेंसी के दो चरण पूरे होने के बावजूद आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रहीं। मंगलवार को स्ट्रे वेकेंसी सेकंड राउण्ड में प्रवेश की अंतिम तिथि थी, जिसके बाद भी अपेक्षित दाखिले नहीं हो सके।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में लगभग साढ़े 4 हजार आयुष सीटें संचालित हैं, जबकि देशभर में इनकी संख्या 50 हजार से अधिक है। इसके बावजूद उम्मीदवारों की संख्या पर्याप्त नहीं रही, जिसके कारण सीटें खाली रह गईं। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, बुरहानपुर, उज्जैन और रीवा सहित प्रदेश के तिरसठ आयुष मेडिकल कॉलेज इस सत्र की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल रहे।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन का मानना है कि उच्च कटऑफ पर्सेंटाइल भी कम दाखिले का प्रमुख कारण है। विशेषज्ञों का कहना है कि समस्या का समाधान तभी संभव है जब केंद्र स्तर पर कटऑफ में ढील दी जाए और काउंसलिंग का एक अतिरिक्त राउण्ड आयोजित किया जाए। लगातार आठ राउण्ड की काउंसलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रहने से कॉलेज प्रबंधन और अभ्यर्थी दोनों चिंतित हैं।
इनका कहना है
आठ राउण्ड की काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में 1100 से अधिक आयुष यूजी सीटों का खाली रहना गंभीर स्थिति है। यदि केंद्रीय आयुष मंत्रालय नीट कटऑफ पर्सेंटाइल में कमी करता है और काउंसलिंग का अतिरिक्त राउण्ड आयोजित करता है, तभी प्रदेश और देशभर में रिक्त सीटें भरी जा सकेंगी।
डॉ राकेश पांडेय,राष्ट्रीय प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन

Next Post

सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत पर सीएम डॉ यादव ने व्यक्त किया गहरा शोक

Wed Dec 10 , 2025
भोपाल: सागर जिले में आज सुबह नक्सल-विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस दल का वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस […]

You May Like