मंदिरों में चोरी की घटना को लेकर कांग्रेस का बंद: सौंपा ज्ञापन

भैंसदेही। आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों नगर के प्रमुख मंदिरों में हुई चोरी की घटना के बीस दिए बाद भी आरोपियों के पकड़े ना जाने और पुलिस की असंवेदनशीलता को लेकर नगर बंद किया , जिसमें जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के अनुरोध पर सकल व्यापारी संघ ने भी एकजुटता दर्शाते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे ।और पुलिस प्रशासन की इस लेट लतीफी की निंदा की । कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत प्रांगण में एकत्रित है अपनी मांगों को ले कर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनय शंकर पाठक, धर्मेंद्र मालवीय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर,नगर अध्यक्ष नरेश मोहरे की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपते हुए एक माह के अंदर इस चोरी का पर्दाफाश करने की मांग करते हुऐ चेतावनी दी है कि यदि इस समयावधि में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाती है तो कांग्रेस संगठन भविष्य में ब्लाक बंद , चक्काजाम जैसे उग्र प्रदर्शन करेगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।वही ज्ञापन के माध्यम से थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाये ,आम जनता से संवेदनशील व्यवहार, अवैध गतिविधियों शराब, सट्टा, जुआं पर तत्काल रोक लगाये जाने एवं बालाघाट के बैगा आदिवासी परिवार के मृतकों को पचास लाख रुपये प्रति परिवार मुआयजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।इस अवसर पर एस डी ओपी श्री मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री मरावी को ज्ञापध सौंपते हुए जनभावना का सम्मान किए जाने की मांग की है ।

Next Post

पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्पों की सिद्धि में हरसंभव योगदान देगा मप्र : सीएम डॉ यादव 

Tue Aug 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जो संकल्प घोषित किये गये हैं, उनकी सिद्धि में मध्यप्रदेश अपना अधिकतम योगदान देगा। पांच से 15 उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर, स्कूल-स्कूल एक टैलेंट […]

You May Like