मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं: उप मुख्यमंत्री

रीवा,  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने माँ तुझे सलाम योजना के तहत रीवा जिले के भ्रमण पर आए भोपाल संभाग के युवाओं के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. यह दल रीवा जिले में महामृत्युंजय मंदिर, संग्रहालय, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात तथा बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण करेगा. कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया है. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और विन्ध्य में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं. रीवा संभाग में प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर वन और जलप्रपात तथा मैहर, चित्रकूट और अमरकंटक जैसे धार्मि स्थल सभी को आकर्षित करते हैं. मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी, पन्ना नेशनल पार्क, संजय टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी अभ्यारण्य अच्छे पर्यटन स्थल हैं.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा को चारों ओर से हाईवे की कनेक्टिविटी है. यहाँ रेलमार्ग तथा पाँच प्रमुख शहरों के लिए एटीआर 72 की हवाई सेवा उपलब्ध है. कई लोग वीकेंड में हवाई जहाज से रीवा आते हैं और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हैं. रीवा में 750 मेगावाट का सोलर प्लांट है जिसकी बिजली से दिल्ली की मेट्रो चलती है. बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में 9 हजार से अधिक गौ माता को आश्रय देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती का माडल भी विकसित किया गया है. गौपालन और प्राकृतिक खेती से ही हमारी भावी पीढ़ी स्वस्थ रहेगी. युवा पीढ़ी स्वस्थ रहेगी तभी विकास के कार्यों का लाभ उठा सकेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण विकसित करने और विश्वगुरू बनाने का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री जी के सपनों के भारत विकास का लाभ आज की जेन जी पीढ़ी यानी युवाओं को ही मिलेगा. कार्यक्रम में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि भोपाल संभाग से आए युवाओं के दल ने सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और भोपाल के युवा शामिल हैं. इन्हें दो दिवस तक जिले में भ्रमण कराया जाएगा. कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रचारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा युवा उपस्थित रहे.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Sat Sep 19 , 2026
रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल के परिसर में निर्माणाधीन 300 बिस्तरीय कैंसर अस्पताल एवं पीजी छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और समय-सीमा में […]

You May Like