एकदिवसीय शीर्ष पांच बल्लेबाजों में गिल, रोहित और कोहली

दुबई 12 मार्च (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शुमार हो गये हैं। इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी फायदा मिला है।

आईसीसी की ताजा जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 784 रेटिंग के साथ नंबर वन पर हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रोहित शर्मा दो पायदान चढ़कर 756 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं तथा इस टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले विराट कोहली रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने अपना आठवां स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के बाबर आजम 770 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं आईसीसी एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने शीर्ष दस में जगह बनाई है। कुलदीप यादव तीन पायदान की छलाग के साथ तीसरे स्थान पर आ गये है। टूर्नामेंट में 4.35 की इकॉनमी रेट के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा दसवें स्थान पर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

Next Post

गिल, किंग ने जीता फरवरी का आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Wed Mar 12 , 2025
दुबई, 12 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग को फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया। गिल को इंग्लैंड के साथ हुई एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन और चैंपियंस ट्रॉफी […]

You May Like