होटल में डाक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बालाघाट अस्पताल में दे रहे थे सेवा

भोपाल।शहर के टीटी नगर स्थित एक होटल में एक डाक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पीएम रिपोर्ट के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया. पुलिस जानकारी में यह बात सामने आई है कि मृतक सहन कुमार उम्र 36 मूलरूप से कर्नाटक निवासी थे. बालाघाट के एक अस्पताल में मृतक डाक्टर गायनोकॉलोजिस्ट पेशेंट का इलाज करते थे. वह भोपाल पहुंचे थे जहां उन्होंने होटल में रुक कर आत्महत्या कर ली. मृतक डाक्टर के पास से पुलिस को कोई सुसाइड़ नोट भी बरामद हुआ है. होटल के स्टाफ को घटना के बारे में जानकारी तब लगी जब उनके कमरे की चादर चेंज करने के लिए दरवाजा खटखटाया गया. बहुत देर तक होटल के कर्मचारी को कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. होटल के अन्य स्टाफ ने इस दौरान लगातार आवाज लगाते हुए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया. जहां अंदर बाथरूम में मृतक डाक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. मृतक के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि हाल ही में उनका तलाक हुआ था. जिसके चलते वह लगातार तनाव में चल रहे थे. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है.

Next Post

बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट:आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं. पुलिस ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में वाधा डालने का केस […]

You May Like