बाइक का शोर रोकना युवक को पड़ा भारी, चाकू से किया हमला

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बाइक से तेज आवाज करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया. विवाद के बाद तीन युवकों ने वापस लौटकर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना टापू नगर इलाके की है, यहां रहने वाले 20 वर्षीय रोहन पिता किशन ने पुलिस को बताया कि आरोपी हिमांशु, देवा और राज बाइक का एक्सीलेटर बार बार खींचकर तेज आवाज कर रहे थे.

रोहन ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों विवाद करने लगे और कुछ देर बाद वहां से चले गए. आरोप है कि थोड़ी देर बाद तीनों आरोपी वापस लौटे और रोहन को अकेला पाकर उससे विवाद करने लगे. इसी दौरान उन्होंने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया. हमले में घायल रोहन मौके पर गिर पड़ा. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

टेम्पो स्टैंड के पास घायल मिले युवक की मौत

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक गंभीर हालत में मिला था, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था. उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. मृतक की पहचान सोनू पिता दलजीत भाटिया उम्र […]

You May Like