
सागर। सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक को चाकू मारकर जानलेवा हमले के आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात मे
राजेश पिता रामप्रसाद बंसल उम्र 40 साल निवासी सुल्तानगंज जिला रायसेन हाल निवासी तुलसी नगर वार्ड को अफसरा टाकीज के पास दो व्यक्तियों द्वारा चाकू से गंभीर रूप से मारपीट कर दी है, जिससे फरियादी को पेट में, जांघ में एवं शरीर के अन्य नाजुक भागों में गंभीर चोटें आई हैं ।
थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे द्वारा के निर्देशानुसार तत्काल थाना से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर घायल को घटनास्थल से प्राथमिक उपचार देते हुये प्राईवेट वाहन की मदद से राजेश बंसल को इलाज हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती कराया गया, आहत राजेश की ओर से अनीता सेन निवासी सुल्तानगंज जिला सागर द्वारा आरोपी कपिल बंसल एवं एक अन्य नाबालिक अपचारी के विरोध थाना कैंट जिला सागर में एफआईआर दर्ज कराई गई। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगण पर एक राय होकर हत्या का प्रयास करने, गाली गुफ्तार करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही शुरू की गई । आरोपीगण कपिल बंसल एवं एक अपचारी नाबालिक को गठित टीम को आरोपीगण को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं । आरोपी एवं अपचारी को संबंधित न्यायालय पेश किया गया जिन्हे केन्द्रीय जेल सागर एवं बाल संप्रेषण गृह सागर में दाखिल किया गया है ।
