सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप

रीवा। जवा तहसील के गाढ़ा-138 गांव में सांप काटने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों ने जवा CHC में इलाज में देरी का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि युवती को घर के बाहर सांप ने काटा था। CHC पहुंचने पर आधे घंटे तक उपचार नहीं मिला। डॉक्टर भोजन कर रहे हैं कहकर रोका गया। इंजेक्शन के बाद रीवा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

डॉक्टर ने आरोप खारिज किए। कहा कि युवती की हालत पहले से गंभीर थी, पल्स गिर चुकी थी। प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया गया।

मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर आकर घायलों से की मुलाकात

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार की शाम ग्वालियर आए। इस दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर एवं अन्य अस्पतालों में पहुंचकर शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मुलाकात की। मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से भी मिले। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like