
जबलपुर। साइबर ठग ने कपड़ा व्यापारी के व्हाटसएप पर एपीके फाईल भेजकर मोबाइल हैक कर 39 हजार 346 रूपये उड़ा लिए। गोराबाजार पुलिस करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार को राजेश कुमार बेहरानी 39 वर्ष निवासी स्वामी अय्यपा स्कूल केपास बिलहरी ने लिखित शिकायत की किउसकी सदर में कपड़े की दुकान है उसने एसबीआई बैंक चौथा फुल से क्रेडिट कार्ड लियाा था। शाम लगभग 5 बजे उसके व्हाटसएप पर एक अज्ञात मोबाइल से एपीके फाईल आयी जिसे उसकी पत्नी सौम्या बेहरानी ने गलती से डाउनलोड कर लिया जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया । इस बीच उसके खाते से 39 हजार 346 रूपये निकाल लिए गए ।
