भोपाल। हमीदिया रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। मंडी गेट से लेकर भोपाल टॉकीज और नादरा बस स्टैंड तक चले इस अभियान में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त किया गया। इस कारवाई से जहां एक और यातायात व्यवस्था सुगम हुई है। टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियां, और दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया। कई दुकानदारों ने टीम का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। अभियान के दौरान लगभग 50 से अधिक ठेलों और गुमटियों को हटाया गया, और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया। इस अभियान के बाद सड़क चौड़ी हो गई है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
इनका कहना
नगर निगम द्वारा इन सभी व्यापारियों को पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजा जा चुका था पर सभी ने नगर निगम द्वारा मिले नोटिस को अनदेखा किया जिसके परिणाम स्वरुप यह कारवाई की गई
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया( अतिक्रमण अधिकारी)
