पन्ना से 10वीं के पांच एवं 12वीं के तीन छात्र MP की मैरिट में आए

पन्ना।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा आज 6 मई को दिन मंगलवार को प्रातः 10ः00 बजे हायर सेकेण्डरी बोर्ड कक्षा 12वीं एवं हाईस्कूल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी किये गये हैं जिसमें हाई स्कूल के पांच एवं हायर सेकेण्डरी के तीन छात्रों में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले एवं परिजनों का नाम रोशन किया है । । जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे ने बताया कि कक्षा 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में पन्ना जिले के 79.97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है वहीं कक्षा हाईस्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 76.10 प्रतिशत विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई है श्री खरे ने बताया कि गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 63.09 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं की परीक्षा में 59.40 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई थी । जिले का परीक्षा परिणाम तुलनात्मक दृष्टि से परीक्षा परिणामों में अपेक्षित रुप से सुधार हुआ है। मण्डल द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में कक्षा 12 वीं में पन्ना जिले के 03 विद्यार्थियों को प्रदेश प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। कला संकाय की प्रदेश की प्रावीण्य सूची अनुसार सी.एम. राईज विद्यालय पन्ना में अध्ययनरत रंजीत कुमार पटेल को प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान, सी.एम.राईज मॉडल विद्यालय अजयगढ़ की छात्रा कु0 चंचल विश्वकर्मा को नौवा स्थान तथा सी.एम. राईज मॉडल विद्यालय पन्ना के छात्र प्रकाश कुशवाहा को प्रावीण्य सूची दसवॉ स्थान प्राप्त हुआ है।

इसी प्रकार हाईस्कूल कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पन्ना जिले के पॉच विद्यार्थी स्थान प्राप्त करने में सफल रहें। सरस्वती उ.मा.वि. देवेन्द्रनगर की छात्रा कु0 प्रिया पटेल को प्रदेश में सातवॉ, रेनेबो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर की छात्रा कु0 ओशी जैन को, एवं सी.एम.राइज मॉडल विद्यालय अजयगढ़ के छात्र महेन्द्र यादव को प्रदेश में नौंवा प्रदेश में नौंवा स्थान तथा बी.पी.मेमोरियल विद्यालय शाहनगर के छात्र सौरभ कुशवाहा एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर के छात्र राज सिंह राजपूत को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वीं स्थान प्राप्त हुआ है।

पन्ना जिले से कक्षा 12 वी की मेरिट लिस्टः-

1- श्री रंजीत पटेल आत्मजा श्री रामसखा पटेल (सी एम राइज,स्कूल पन्ना)

कला समूह में प्रदेश चौथा स्थान (500/486 अंक)

2- कु. चंचल विश्वकर्मा आत्मजा विनदादीन (सी एम राइज स्कूल अजयगढ़ पन्ना )

कला समूह में प्रदेश नवां स्थान (500/481 अंक)

3-प्रकाश कुशवाहा आत्मजा संतोष कुशवाहा (सी एम राइज,स्कूल पन्ना)’’

कला समूह में प्रदेश दसवां स्थान (500/480 अंक)

पन्ना जिले से कक्षा 10 वी की मेरिट लिस्ट पर एक नजर-

1- कु. प्रिया पटेल आत्मजा श्री अनिल पटेल (सरस्वती उ.मा.वि., देवेंद्रनगर)

सातवां स्थान (500/494 अंक )

2- ओशी जैन आत्मजा अभिषेक जैन (रेनेबो पब्लिक स्कूल, देवेंद्रनगर)

नवां स्थान( 500/492 अंक)

3- महेन्द्र यादव आत्मज नरवद यादव ( सी एम राइज स्कूल, अजयगढ़)

नवां स्थान (500/492 अंक)

4- सौरभ कुशवाहा आत्मजा रामसुख कुशवाहा(बी पी मेमोरियल, शाहनगर)

दसवां स्थान (500/491 अंक)

5- राज सिंह राजपूत आत्मजा इंद्रपाल सिंह(सरस्वती ज्ञान मंदिर, गुनौर)

दसवां स्थान (500/491 अंक)

Next Post

ओंकारेश्वर में 10वीं का रिजल्ट 97.45% और 12वीं का 95.60% रहा

Tue May 6 , 2025
ओंकारेश्वर। बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए जिसमें कक्षा दसवीं का 97.45 प्रतिशत एवं कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 95.60 प्रतिशत रहा । कक्षा 12वीं में शासन द्वारा प्रदत्त स्कूटी हेतु दो छात्र एवं लैपटॉप हेतु 17 छात्र हैं कक्षा बारहवीं में कु. पायल पिता सेवक राम चौधरी कॉमर्स संकाय […]

You May Like