ग्वालियर की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई दे रहा खतरे का अलर्ट

ग्वालियर: ग्वालियर की हवा अब और जहरीली नहीं होने दी जाएगी। बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंतित प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की अहम बैठक ली। इसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, देवास, उज्जैन और सिंगरौली- इन सात शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई को 100 से नीचे लाना है। निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और अन्य प्रदूषण स्रोतों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए। साथ ही आम जनता में जागरूकता फैलाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार करने को कहा गया है।
प्रदूषण को और बढ़ने नहीं दिया जाएगा
खास बात ये है कि सभी विभागों को मौजूदा स्थिति के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना 30 नवंबर तक प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि, अब प्रदूषण को और बढ़ने नहीं दिया जाएगा। सांस लेने लायक हवा हर नागरिक का हक है और इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

Next Post

शिवपुरी के शिव रिसोर्ट में मैनेजर की संदिग्ध मौत, ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रूम बुक था

Fri Nov 28 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित शिव रिसोर्ट मे देर रात एक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मैनेजर बनारस जिले का रहने वाला है और इंदौर की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ कमरे मे रूका हुआ था।युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी राकेश […]

You May Like